spot_img

राजस्व अफसरों की बैठक में भड़के कलेक्टर सौरभ कुमार, पेंडिंग मामलों पर फूटा गुस्सा

HomeCHHATTISGARHराजस्व अफसरों की बैठक में भड़के कलेक्टर सौरभ कुमार, पेंडिंग मामलों पर...

रायपुर। जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजस्व अधिकारियों के साथ उनके विभाग के कामकाजों की समीक्षा की है। उन्होंने इस दौरान असफरों से कहा कि राजस्व प्रकरणों को जल्द से जल्द निबटाने का प्रयास किया जाए, साथ ही इसके कामकाजों में तत्परता दिखाए। राजस्व विभाग हर नागरिक से जुड़ा होता है, संवेदनशीलता से विभागीय कार्य प्रणाली को संचालित किया जाए।

भैयाजी ये भी देखे : नक्सलियों ने इंजीनियर अजय लकड़ा को किया रिहा…लगाई थी जनअदालत

कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस दौरान अफसरों से जिले के अंदर विवादित एवं अविवादित नामांतरण, सीमांकन बंटवारा के प्रकरणों, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने सहित कई विषयों पर तहसीलवार चर्चा की।

कलेक्टर ने 2 वर्ष से अधिक के पुराने प्रकरणों की जानकारी ली तो उनका गुस्सा अफसरों पर फूटा। उन्होंने अफसरों को हिदायती लहज़े में इन मामलों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए कहा है।

किसानों की सूची और कोरोना मुवावज़ा पर जोर

इसके आलावा कलेक्टर सौरभ कुमार ने किसानों की ऐसी सूची जिसमें धान खरीदी हेतु रकबा शून्य दिख रहा है उनका सत्यापन यथाशीघ्र करने कहा है। उन्होंने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के आवेदन के संबंध में जानकारी ली।

भैयाजी ये भी देखे : Video : जहाँ चाक़ू से वार कर छीना था मोबाइल, वही…

कलेक्टर ने कोविड 19 से मृतक के परिजनों को देय अनुग्रह राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, एन.आर साहू, बीसी साहू सहित जिले के राजस्व अधिकारीगण उपस्थित थे।