spot_img

सोनिया गांधी से मिले टीएस सिंहदेव, आधे घंटे चली मुलाकात… कई मुद्दों पर चर्चा

HomeCHHATTISGARHसोनिया गांधी से मिले टीएस सिंहदेव, आधे घंटे चली मुलाकात... कई मुद्दों...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 10 जनपथ में उनकी हुई इस मुलाकात में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से कई मुद्दों पर चर्चा भी की है। वहीँ उनसे उनका कुशल क्षेम भी उन्होंने पूछा है। सोनिया गांधी के आलावा सिंहदेव ने यहाँ कई दिगज्ज नेताओं से भी मुलाकात की है।

भैयाजी ये भी देखे : फिर ज्वेलरी शॉप में चोरी, सोने चांदी के जेवरात समेत कैमरे…

कयास लगाए जा रहे है कि सोनिया गांधी से सिंहदेव की मुलाकात में सूबे के निकाय चुनाव समेत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं हुई है। वही प्रदेश में कोरोना टीकाकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार समेत तमाम जानकारी भी सिंहदेव ने उनसे साझा की है।

इसके आलावा यूपी चुनाव को लेकर भी कुछ मसलों पर सिंहदेव से सोनिया गांधी ने चर्चा की है। हालाँकि अब तक इस मुलाकात को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड वाले इलाके में पहुंचे हुए है। जहाँ वे पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ : 84 फ़ीसदी लोगों को लगा कोरोना टीका, दूसरी खुराक…

जिसके बाद दोनों नेता चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं और लड़कियों से उनके मुद्दों पर बातचीत करेंगें। दोनों के कार्यक्रम में कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा और स्थानीय मंदिरों के दर्शन भी शामिल हैं।