spot_img

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा का धरना, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा का धरना, राज्यपाल को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा धरना स्थल से प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा (BJP) की प्रदेश इकाई ने राज्य सरकार के किसान विरोधी रवैया पर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत इस धरने में तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया है।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने कहा कि “कांग्रेस की वर्तमान सरकार सत्ता पाने के लिए किसानों को धान बोनस देना, कर्ज माफ करना, फसल की क्षति होने पर तत्काल राहत राशि देने जैसे कई वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन कितने अफसोस की बात है कि पिछले सीजन के धान खरीदी के बोनस का पैसा अब तक किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े में किसानों का बोनस भुगतान कर रही है।” धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने राज्यपाल से भी मुलाकात की। राज्यपाल अनुसईया उइके ने भी भाजपा के तमाम नेताओं से चर्चा कर इस मामलें में सरकार से चर्चा करने की बात कही है।

साय ने कांग्रेस के किसान बिल के कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर कहा कि “धान खरीदी के बाद जो किसान आज तक अपने बोनस की राशि के लिए भटक रहे उन्हें इस नए बिल से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि “केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि सुधार क़ानून में स्पष्ट यह व्यवस्था है कि फसल की कीमत 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंच जाए। लेकिन कांग्रेस इस क़ानून का सम्मान करते हुए एकमुश्त धान की कुल कीमत किसानों के खाते में इसी समय सीमा में पहुंचाने की व्यवस्था करने की बजाए सियासी आरोप लगा रही है।”

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुणा अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है। अब वे 60 लाख टन चावल खरीदेंगे। केंद्र से चावल के मद में 9 हज़ार करोड़ रुपया हाल में ही प्रदान किया गया है। ऐसे में इस निर्णय का सारा लाभ किसानों को मिले। 60 लाख टन चावल के लिए पचासी-नब्बे लाख टन चावल की ज़रुरत होगी। भाजपा यह मांग करती है कि प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल धान खरीदे प्रदेश की कांग्रेस सरकार।”

भाजपा के इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष के आलावा रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, नंदे साहू, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, संजू नारायण सिंह समेत कई भाजपाई नेता शामिल हुए।