spot_img

छठ पर्व में छत्तीसगढ़ में भी सार्वजानिक अवकाश घोषित, छेरछेरा में भी मिलेगी छुट्टी

HomeCHHATTISGARHछठ पर्व में छत्तीसगढ़ में भी सार्वजानिक अवकाश घोषित, छेरछेरा में भी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छठ पर्व 10 नवंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही छेरछेरा 17 जनवरी 2022 को घोषित एच्छिक अवकाश को अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : Indian Army में स्पोर्ट्स कोटे से निकली भर्ती, 30 जनवरी तक…

सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशियब इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छठ पर्व पर इस छुट्टी का ऐलान किया है। लिहाजा, इसके दायरे में अब बैंक भी आएंगे।

अभी तक सामान्य अवकाश के कारण बैंकों में छुट्टी नहीं होती थी। छत्तीसगढ़ में अब तक छठ पर सामान्य अवकाश था। वहीं छत्तीसगढ़ में मनाये जानेवाले छेरछेरा को अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि छठ पूजा उत्तर भारत ही नहीं लगभग देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय त्योहार है।

भैयाजी ये भी देखे : मेडिकल कॉलेज के BASLP में प्रवेश के लिए छात्र 22 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस साल यह त्योहार 08 नवंबर, 2021 को नहाय खाय से शुरू हो चूका है, और 11 नवंबर, 2021 को तड़के सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। यह त्योहार दिवाली के छठे दिन के बाद और कार्तिक महीने में छठे दिन शुरू होता है।