spot_img

Corona Bulletin : देशभर में 67 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित, 72 हज़ार नए मामलें

HomeNATIONALCorona Bulletin : देशभर में 67 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित,...
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) वायरस महामारी पर अंकुश लगाने में भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। बावजूद इसके लगातार Corona संक्रमित मरीज़ों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। पिछले चौबीस घंटों में देशभर में कोरोना (Corona) के 72,049 नए मरीज़ मिले है। वहीं बीते चौबीस घंटों में 986 लोगो की जाने गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक भारत में 67,57,132 COVID-19 मामलों की पुष्टि की है, जिसमें 1,04,555 मौतें शामिल हैं।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। फिर भी, भारत की कोरोना(Corona) से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या में वृद्धि जारी है और अब यह आंकड़ा 84.7 प्रतिशत का है। देशभर में परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए ‘अनलॉक 5.0 ’ चल रहा है। विश्व स्तर पर, COVID-19 के 3.55 करोड़ से अधिक पुष्टि मामले हैं। अब तक 10.42 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।