spot_img

खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन, राजपरिवार में शोक की लहर

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन, राजपरिवार में शोक की लहर

रायपुर। खैरागढ़ से बड़ी दुःखद खबर आ रही है। विधायक देवव्रत सिंह (MLA Devvrat Singh) ने 52 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों समेत राजपरिवार व पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विधायक ने देर रात करीब 2.30 बजे खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह के सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

भैयाजी ये भी देखे: बालकोट स्ट्राइक के हीरो अभिनन्दन को मिला प्रमोशन

सांसद भी रह चुके देवव्रत

खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले देवव्रत (MLA Devvrat Singh) राजनांदगांव से सांसद भी रह चुके है। छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके अलावा वह राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

विधायक सिंह ((MLA Devvrat Singh) के निधन पर राज्यपाल उइके, मुख्यमंत्री बघेल तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह स्वर्गीय देवव्रत सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने खैरागढ़ रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा देवव्रत का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे परिवार के सदस्य थे।