दिल्ली। चीन (China) अपने देश में जिस पॉलिसी पर जोर देता है, सबसे ज्यादा ध्यान देता है। वो अब हटाने के बारे में सोच रहा है। चीन अब वन चाइल्ड पॉलिसी को हटाने के बारे में मन बना रहा है।
जिसके चलते चीन (China) ये चाहता है कि देश की महिलाएं बिना किसी नियम के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म दें, जिसके लिए सरकार मातृत्व अवकाश की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर एक साल करने का नियम लाना चाह रही है। वन चाइल्ड पॉलिसी के हटाने के पीछे चीन का उद्देश्य अपने देश की जनसंख्या को बढ़ाना है। ऐसे में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ये चाहता है कि उसकी आबादी यूरोप के अन्य विकसित देशों को बराबर हो जाए। जिसके लिए अब चीन गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल कर सकता है।
भैयाजी ये भी देखे: सेना के साथ दिवाली मनाने आज राजौरी पहुंचेंगे पीएम मोदी, हाई अलर्ट जारी
दुनिया के लिए हैरान करने वाली बात
इस बारे में चीन (China) के उत्तर पश्चिम प्रांत में अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं कि क्या सरकार को छह महीने के अतिरिक्त मातृत्व अवकाश देने की इजाजत देनी चाहिए। दरअसल चीन में अभी तक कर्मचारियों को छह महीने का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। लेकिन अब अधिकारी स्थानीय लोगों से राय लेकर इस अवधि को बढ़ाकर एक साल करने की मांग कर रहे है। वहीं चीन की सरकार तीसरे बच्चे की योजना बनाने वाले जोड़ों के लिए भी पितृत्व अवकाश को 30 दिनों तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बता दें, चीन का ये फैसला केवल उसके देश के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए हैरान कर देने वाला है।
तीन बच्चों को जन्म दे सकते
कभी एक समय था कि जब चीन में जबरदस्ती महिलाओं के गर्भपात कराने के किस्से सामने आ चुके हैं। वहीं इससे पहले चीन सरकार ने ये भी आदेश जारी किया था कि देश में कपल्स यानी जोड़ों को केवल एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति होगी। लेकिन अब अपने देश की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए चीन इस नियम को हटाने के विचार में है। चीन में जिस समय एक बच्चे वाली पॉलिसी थी, उस समय तक ये माना जा रहा था कि चीन को डर था कि कहीं उसकी आबादी अब ज्यादा न हो जाए। साथ ही देश में जनसंख्या विस्फोट न हो जाए, इसके लिए सरकार ने एक बच्चे की नीति को लागू किया था। ये नियम चीन में काफी लंबे समय तक लागू रहा। लेकिन इसके बाद इसी साल मई 2021 में, चीन की सरकार ने ये भी एलान किया था कि विवाहित जोड़ें अब तीन बच्चों को जन्म दे सकते हैं।