spot_img

IPL 2020: विराट सेना पर दिल्ली की दमदार जीत, 59 रनों से जीता मैच

HomeSPORTSIPL 2020: विराट सेना पर दिल्ली की दमदार जीत, 59 रनों से...
वेबडेस्क। IPL 2020 के आज खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने एक ओर दमदार जीत हासिल की है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स ने 59 रनों से मात दी है।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था। बेंगलोर 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।

बेंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेलीं और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा।
कैपिटल्स के मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस ने 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मारे। पृथ्वी शॉ ने 42, शिखर धवन ने 32 रनों का योगदान दिया। बेंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए।