spot_img

धान खरीदी के लिए पहुंची नए बारदाने की रैक, जिलों में आबंटन शुरू

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी के लिए पहुंची नए बारदाने की रैक, जिलों में आबंटन...

अंबिकापुर। छतीसगढ़ में धान खरीदी के लिए तैयारियां पुरे जोर शोर से की जा रही है। खरीफ धान उपार्जन वर्ष 2021-22 हेतु नए बारदाने की रैक, रैक पॉइंट विश्राम स्टेशन पहुंची। इस रैक से जिले को 952 गठान नए बारदाने का आवंटन प्राप्त होगा।

भैयाजी ये भी देखे : कवर्धा : विधावा महिलाओं की मदद के लिए आगे आए मंत्री…

जिला विपणन अधिकारी आर पी पांडेय ने बताया कि बुधवार को 30 वैगन की रैक 3900 गठान जूट के नए एसबीटी बारदाने लेकर विश्रामपुर रैक पॉइंट पहुंची। इसमे से जिले को 952 गठान का आवंटन मिलेगा। नए बारदाने मिलने से धान खरीदी में सहूलियत होगी। इसके आलावा सरगुजा संभाग ने अन्य जिलों में भी इसका आबंटन किया जाएगा।

गौरतलब है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी हेतु बारदाने की व्यवस्था हेतु खाद्य विभाग एवं विपणन के अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने नए किसानों का भी पंजीयन किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : स्कूलों में अब नहीं होती सिर्फ पढ़ाई, बच्चों का किया जा…

गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सरकार ने लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को स्वयं के बारदाने में भी धान बेचने धान खरीदी के पहले दिन से ही अनुमति देने की बात सरकार की तरफ से कहीं गई है।