spot_img

गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

HomeCHHATTISGARHगांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर। प्रख्यात गांधीवादी नेता डॉ एसएन सुब्बाराव का निधन हो गया है। राव ने बुधवार काे तड़के सुबह जयपुर के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। आज शाम 4 बजे उनका पार्थिव देह मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंचेगा। जहां उनके अनुयायी और समर्थक उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : Petrol Diesel price : रायपुर में पेट्रोल 105.70 और डीजल 104.50…

जिसके बाद जौरा स्थित गांधी सेवा आश्रम में ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि डा एसएन सुब्बा राव चंबल में आतंक का पर्याय बन चुके डाकुओं का सामूहिक सरेंडर करवाने के बाद चर्चाओं में आए थे।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने कहा है कि डॉ. सुब्बाराव शांति के सिपाही थे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा की।

भैयाजी ये भी देखे : राज्योत्सव 2021 : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन होने मुख्य अतिथि,…

डॉ. सुब्बाराव 13 वर्ष की उम्र में ही भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गये थे। डॉ. सुब्बाराव ने चंबल के कुख्यात डकैतों से आत्मसमर्पण करवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट की भी स्थापना की थी।