spot_img

वर्धा की तर्ज पर 76.5 एकड़ में बनेगा 21वीं सदी का सेवा ग्राम, सीएम ने किया निरीक्षण

HomeCHHATTISGARHवर्धा की तर्ज पर 76.5 एकड़ में बनेगा 21वीं सदी का सेवा...

रायपुर। नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवा ग्राम (Seva Gram) में बुजुर्गों के लिए दूसरा घर और वंचितों के लिए स्कूल भी बनाया जाएगा। वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में 76.5 एकड़ में प्रस्तावित 21वीं सदी के इस सेवा ग्राम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के अफसरों ने सेवा ग्राम के प्लान की विस्तार से जानकारी दी। सेवा ग्राम के लिए चयनित स्थान नवा रायपुर के लेयर वन से लगा हुआ है। वहां करीब पांच एकड़ क्षेत्र में दो नहर भी है।

भैयाजी ये भी देखे : देश में लोकतंत्र का खत्म होना सोचनीय: सीएम भूपेश

बाकी 76.5 एकड़ भूमि में सेवा ग्राम बसाया जाएगा। सेवा ग्राम (Seva Gram) को इस ढंग से विकसित किया जाएगा कि वहां राज्य की परंपरागत ग्रामीण भवन शैली की झलक दिखें। आश्रम के अंदर की सड़के भी ग्रामीण परिवेश के अनुरूप होंगी। सेवा ग्राम तक पूरा क्षेत्र हरियाली से भरपूर रहेगा। वहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डा. एस. भारतीदासन, एनआरडीए के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डा. फकीर भाई अय्याज तम्बोली, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार भी बघेल के साथ थे।

मिट्टी और चूना पत्थर से होगा निर्माण

नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम (Seva Gram) का निर्माण भी वर्धा की ही तरह मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। यह परियोजना गांधी दर्शन को याद रखने और सीखने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी इसके माध्यम से जीवंत रखा जा सकेगा।