spot_img

आज राममंदिर निर्माण का जायजा लेंगे मोहन भागवत

HomeNATIONALआज राममंदिर निर्माण का जायजा लेंगे मोहन भागवत

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ( mohan bhagwat) आज अयोध्या  में लगभग 450 पदाधिकारियों को अपना उद्बोधन देंगे। वह कल देर शाम अयोध्या पहुंचे । जहां आज से वह पदाधिकारियों के साथ चिंतन मंथन करेंगे। दोपहर में रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण कार्य देखने के साथ ही मंदिर निर्माण की रिपोर्ट भी लेंगे। मोहन भागवत ( mohan bhagwat)  यहां दो दिन रहेगें।

भैयाजी ये भी देखे : योगी सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार करेगी कांग्रेस, प्रियंका करेंगी समीक्षा

पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा शुरू

आज अयोध्या पहुंचेंगे संघ प्रमुख ( mohan bhagwat)  बतातें चलें कि इस तरह का आयोजन हर पांच वर्ष संघ के कार्यक्रमों में शामिल होता है। इसमें संघ के पदाधिकारियों को शाखाएँ बढाने और देश में राष्ट्रवाद का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही स्वदेशी को बढावा देने की भी बात कही जाती है। अक्सर यह आयोजन संघ के मुख्यालय नागपुर में ही होता आ रहा है, पहली बार इसे अयोध्या में किया जा रहा है। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले, वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी और 45 प्रांतीय इकाइयों के अन्य पदाधिकारी बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में आरएसएस 2025 में अयोध्या में अपना शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने पर भी विचार कर सकता है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाली

सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल रखी है। किसी को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ट्रस्ट ने मई 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले भक्तों के लिए राम मंदिर के गर्भगृह को खोलने के लिए दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आरएसएस प्रमुख को अयोध्या में प्रस्तावित अन्य विकास परियोजनाओं से उन्हे अवगत कराएंगे।