spot_img

भाजपाध्यक्ष का सरकार पर तंज़, “गांधी परिवार के ख़ास दिनों पर दे रहे टुकड़ों में बोनस”

HomeCHHATTISGARHभाजपाध्यक्ष का सरकार पर तंज़, "गांधी परिवार के ख़ास दिनों पर दे...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर करारा तंज़ कसा है। साय ने पत्रकार वार्ता लेकर जहाँ कांग्रेस पर तल्ख लहज़े से आरोप लगाए है वहीं किसानों के बोनस के मामलें पर भी सरकार हमलावर रही।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष साय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा “कितने अफसोस की बात है कि पिछले सीजन के धान का कुल पैसा अब तक किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े में गांधी परिवार के स्मरण दिवसों पर सौगात की तरह किसानों का बोनस भुगतान कर रही है। इससे किसानों को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना तो करना पड़ ही रहा है, यह अन्नदाताओं का अपमान भी है।”

भैयाजी ये भी पढ़े : 25 नवंबर से प्रदेश में होगी धान की खरीदी

साय ने कहा कि “भाजपा (BJP) शासन में चौबीस घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था थी। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि सुधार क़ानून में स्पष्ट यह व्यवस्था है कि फसल की कीमत 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंच जाए। इस क़ानून का सम्मान करते हुए एकमुश्त धान की कुल कीमत किसानों के खाते में इसी समय सीमा में पहुंचाने की व्यवस्था हो।”

एक नवंबर से हो धान खरीदी
भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि “पिछले बार सबसे ज्यादा कटु अनुभव किसानों का धान खरीदी का किसानों का रहा। उनसे अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। समूचे प्रदेश में अफरातफरी का माहौल रहा। उन कटु अनुभवों से इस बार किसान भाइयों को न गुजरना पड़े, इस लिए भी यह ज़रूरी है कि धान खरीदी भाजपा सरकार की तरह ही एक नवंबर से ही शुरू की जाय।”

भैयाजी ये भी पढ़े : बलरामपुर रेप : मंत्री डहरिया के बयान से मचा बवाल

20 क्विंटल / एकड़ धान खरीदे सरकार
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुणा अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है। अब वे 60 लाख टन चावल खरीदेंगे। केंद्र से चावल के मद में 9 हज़ार करोड़ रुपया हाल में ही प्रदान किया गया है। ऐसे में इस निर्णय का सारा लाभ किसानों को मिले। 60 लाख टन चावल के लिए पचासी-नब्बे लाख टन चावल की ज़रुरत होगी। भाजपा यह मांग करती है कि प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल धान खरीदे प्रदेश की कांग्रेस सरकार।