spot_img

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया संगठन का विस्तार, शिल्पराज बने रायपुर चेप्टर के जिलाध्यक्ष

HomeCHHATTISGARHऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया संगठन का विस्तार, शिल्पराज...

 

रायपुर। ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस ने AIPC छत्तीसगढ़ चेप्टर के बस्तर, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायपुर चेप्टर के लिए जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के नामों की घोषणा की है। ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर एवं रीजनल कॉर्डिनेटर ईस्ट जरिता लैतफलांग ने पत्र जारी कर यह नियुक्ति की है।

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस रायपुर चेप्टर के जिलाध्यक्ष शिल्पराज देवांगन, उपाध्यक्ष मोहित सिंघानिया व सचिव की जिम्मेदारी अर्पणा संचेती को दी गई है। ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस लगातार अपने संगठनों का विस्तार कर रहा है। AIPC का निर्माण देश के प्रोफेशनल लोगो को आमंत्रित कर उनकी आवाज को देश की राजनीति और नीति निर्माताओं तक पहुंचाई जाए इसके लिए की गई है।

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्युस भारद्वाज, सचिव ऎश्वर्या सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ चेप्टर के सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

रायपुर जिलाध्यक्ष शिल्पराज देवांगन ने कहा कि मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर, रीजनल कॉर्डिनेटर ईस्ट जरिता लैतफलांग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष AIPC क्षितिज चंद्राकर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका निर्वाण मैं पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा।