spot_img

आदिवासी नृत्य महोत्सव : जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल को वोरा ने दिया निमंत्रण

HomeCHHATTISGARHआदिवासी नृत्य महोत्सव : जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल को वोरा ने...

रायपुर। विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा जम्मू कश्मीर पहुंचे है। वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में होने वाले “आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” के लिए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : ओडिशा से गांजा लाकर बस स्टैंड में कर रहा था ग्राहक…

इसके आलावा वोरा ने मुख्य सचिव अरूण कुमार मेहता से भी छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधि के रूप में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल की कोरोना से संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 28 अक्टूबर से आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा। जिसके लिए सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से प्रस्तावित इस महोत्सव का न्योता लेकर विधायक, मंत्री और सांसद देश भर के तमाम राज्यों में पहुंच कर उन्हें आमंत्रित कर रहे है। सरकार ने किन विधायकों को किस प्रदेश में जाना है, इसकी जिम्मेदारी तय कर दी है। छत्तीसगढ़ में साल 2019 से नृत्य महोत्सव की शुरुआत हुई थी। 2020 में कोरोना संकट की वजह से यह समारोह नहीं हो पाया।

आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 से 30 अक्टूबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर 2021 को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 28 से 30 अक्टूबर तक आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। 31 अक्टूबर को इस समारोह में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा। वहीं 1 नवंबर को राज्योत्सव भी होगा।

भैयाजी ये भी देखे : कवर्धा में समाज प्रमुखों ने निकाला शांति मार्च, अमन और चैन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों बताया था कि इस बार इस महोत्सव में देश-विदेश से आए आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति के साथ ही आदिवासी कला-संस्कृति पर गोष्ठी भी होंगी। दोनों आयोजन साथ-साथ चलेंगे। इसके लिए देश-विदेश से नर्तक दलों को आमंत्रित किया जा रहा है।