spot_img

गोडसे जिंदाबाद कहने वाले राष्ट्र को कर रहे शर्मसार: वरुण गांधी

HomeNATIONALगोडसे जिंदाबाद कहने वाले राष्ट्र को कर रहे शर्मसार: वरुण गांधी

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जयकार करने वालों पर वरुण गांधी (VARUN GANDHI) भड़क गए। ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेड होने पर वरुण गांधी ने इस कृत्य का तीखी निंदा की।

भैयाजी ये भी देखे : कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, पंडितों के कुल देवी मंदिर पर हमला

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी (VARUN GANDHI)ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों की आलोचना की। वरुण गांधी ने कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।

वरुण ने ट्वीट किया, भारत हमेशा से एक आध्यात्मिक शक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिकता को आकार दिया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जो लोग गोडसे जिंदाबाद कह रहे हैं वे राष्ट्र को शमज़्सार कर रहे हैं। आपको बता दे कि, महात्मा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के ट्रेंड होने से आहत लोकसभा सदस्य वरुण (VARUN GANDHI) ने यह टिप्पणी की।