spot_img

महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती, राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री बघेल ने किया नमन

HomeCHHATTISGARHमहात्मा गांधी की 152 वीं जयंती, राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री बघेल...

 

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा का उपयोग कर देश को आजादी दिलाई। उनके बताए हुए रास्तों का आज हमारा देश ही नहीं, पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है।

इधर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि बापू का जन्मदिन समूची मानवता के लिए महान पर्व है क्योंकि उनका जीवन-संघर्ष और उपलब्धियां देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि बापू ऐसा समाज चाहते थे, जिसमें अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न हो। हर हाथ को काम मिलेे और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले। राज्य सरकार बापू के राम राज्य की अवधारणा को जीवंत करते हुए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास कर रही है। हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और लोगों की आत्मनिर्भरता के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। हमने गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए आदिवासियों की जमीन लौटाने, किसानों के कर्ज माफ करने जैसे कई निर्णय लिए।

लोगों को लाभ पहुचाने के लिए शुरू हुए सामुदायिक वन अधिकार पट्टा वितरण, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही गौठानों का आजीविका केन्द्र के रूप में विकास, गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर खरीदी जैसी नई पहल से हम गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।