spot_img

अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है ऐक्ट्रेस Mouni Roy, यहां चल रही है प्लानिंग

HomeENTERTAINMENTअपने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है ऐक्ट्रेस Mouni Roy, यहां चल...

मुंबई। मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार शादी करने वाले है ? इस सवाल का जवाब मौनी के फैंस जानना चाहते है। दरअसल मौनी और सूरज 2019 से डेटिंग कर रहे हैं। इस बीच दोनों के दुबई या इटली में शादी के बंधन में बंधने की तैयारियों की खबरें सामने आई है।

भैयाजी ये भी देखे : “पुष्पा: द राइज” में रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक ज़ारी…सादगी के साथ दिखी खूबसूरती

हालाँकि मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनके रिश्तों को लेकर चल रहे कयास ने उन्हें हमेशा खबरों में बनाए रखा है।

ताजा खबरों के मुतबिक मौनी (Mouni Roy) जनवरी में दुबई स्थित अपने बॉयफ्रेंड बैंकर और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक बड़े मीडिया घराने की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी के चचेरे भाई विद्युत रॉय सरकर ने नागिन अभिनेता की शादी के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र से पुष्टि की।

Mouni Roy की शादी दुबई या इटली में

मौनी की शादी दुबई या इटली में हो सकती है। क्योंकि ये कपल अपनी निजी ज़िंदगी को बेहद प्राइवेट रखते है। हालाँकि शादी के बाद मौनी के गृहनगर कूच बिहार और पश्चिम बंगाल में दोस्तों और परिवार के लिए एक समारोह आयोजित करने की खबर भी सामने आई है।

जाहिर तौर पर मौनी 2019 से सूरज को डेट कर रही है, और 2020 में दुबई टूर के दौरान उसके करीब आ गई। मौनी ने अपने जन्मदिन के बाद यह इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी।