spot_img

पुलिस की जांच में अलसुबह पकडाए लुटेरे, गोलीबारी में दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल

HomeNATIONALपुलिस की जांच में अलसुबह पकडाए लुटेरे, गोलीबारी में दो बदमाश, एक...

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल स्नैच करने वाले दो बदमाशों (ROBBERS ATTESTED) की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : कांग्रेस में छिड़े घमासान का फायदा उठाने में जुटी आप, पंजाब दौरे में जाएंगे केजरीवाल

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पुलिसकर्मियों ने भर्ती कराया है। घटना नोएडा के थाना 58 क्षेत्र की बताई जा रही है। बदमाशों का नाम पुलिस द्वारा रोहित जाटों और सिद्वार्थ शर्मा (ROBBERS ATTESTED) बताया जा रहा है।

दर्जनों मुकदमें है दर्ज

इनके कब्जे से चार लूटे गए मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। इन पर दर्जनों मुकदमें (ROBBERS ATTESTED) होने की जानकारी मिली है। पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। दोनों बदमाश सुबह सैर सपाटा करने वाले लोगों व महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे।