spot_img

कवासी लखमा ने देखा एथनॉल उत्पादन करने वाला प्लांट, ली जानकारी

HomeCHHATTISGARHकवासी लखमा ने देखा एथनॉल उत्पादन करने वाला प्लांट, ली जानकारी

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज पंजाब प्रवास के दौरान वहां के डेरा बस्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अनाज (चावल) से एथनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई का भ्रमण किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का केंद्र सरकार पर हमला, कहा “असल…

उन्होंने यहां अनाज (चावल) से बनाए जा रहे एथनॉल उत्पादन की बारीकियों को समझा एवं एथनॉल की प्रक्रिया में उत्पादित होने वाली बाई प्रोडक्टस के लिए उपलब्ध बाजार एवं उनके मूल्य की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान इकाई प्रबंधन ने एथनॉल की उत्पादन लागत निर्धारण से संबंधित सभी पहलुओ पर विस्तृत जानकारी प्रतिनिधि मंडल को प्रदान की।

भैयाजी ये भी पढ़े : Video : धर्मांतरण पर भाजपा का पैदल मार्च, सीएम हाउस की…

उद्योग मंत्री कवासी लखमा के साथ राज्य के प्रतिनिधि मंडल के रूप में सी.एस.आई.डी.सी. के प्रबंध निर्देशन की अरूण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग प्रवीण शुक्ला, विभाग के ओ.एस.डी. आलोक त्रिवेदी, सी.एस.आई.डी.सी. के जी.एम. ओ.पी. बंजारे के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।