spot_img

धर्मांतरण मामलें में भाजपा आज घेरेगी मुख्यमंत्री निवास, बृजमोहन पुरानी बस्ती से होंगे रवाना

HomeCHHATTISGARHधर्मांतरण मामलें में भाजपा आज घेरेगी मुख्यमंत्री निवास, बृजमोहन पुरानी बस्ती से...

रायपुर। धर्मांतरण के विरोध में भाजपा रायपुर जिला द्वारा प्रत्येक मंडलों से मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे।
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्म की रक्षा का, देश की रक्षा का आंदोलन है। आंदोलन को किसी के रोके नहीं रुकना है। जो सरकार धर्म पर आक्रमण करने वाले को नहीं रोक सकती। वह भगवा लहर को कैसे रोक पाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा हमारे कार्यकर्ता जो धर्मान्तरण का विरोध कर रहे थे उनके खिलाफ तो तुगलकी आदेश निकाल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया,
लेकिन जो सीना ठोक के कहते है कि हम धर्मान्तरण करवा रहे थे करवाते हैं और करवाते रहेंगे एवं संविधान को जलाने की बात करने वाले लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करती।
हमारी दो मांगे है पहला की ऐसा कहने वालों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाए एवं दूसरी की हमारे कार्यकर्ताओ पर लागये गए बेबुनियाद प्रकरण को वापस लिया जाए।

मंडल स्तर पर निकलेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा रायपुर शहर के प्रत्येक मंडलों से आज दोपहर 2:00 बजे मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व वरिष्ठ नेता की अगुवाई में 500 से अधिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेंगे।