spot_img

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 69 की मौत, 79 हजार 476 नए मरीज मिले

HomeNATIONALकोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 69 की...

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Corona Update) का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 79 हजार 476 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इन संक्रमितों के मिलने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख 73 हजार 544 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण की वजह से 1 हजार 69 लोगों की मौत हुई है। इस संख्या के बाद देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 842 के करीब पहुंच चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ते आंकड़े पर चिंता जताई है। चिंता के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है, कि ठीक होने वालों की संख्या मेंलगातार इजाफा हो रहा है।

54 लाख से ज्यादा हो चुके स्वस्थ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना से अब तक 54 लाख 27 हजार 706 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। देश में एक्टिव केसों (Corona Update)  की संख्या 9 लाख 44 हजार 996 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना रिकवरी रेट 83.84 प्रतिशत पर है। एक्टिव मरीज़ 14.59 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 7.01 प्रतिशत है।

7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

टेस्टिंग की बात की जाए तो भारत दुनियाभर में दूसरे पायदान पर है। अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट (Corona Update) किए गए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 11 लाख 32 हजार 675 टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक 7 करोड़ 78 लाख 50 हजार 403 सैंपलों का परीक्षण किया जा चुका है। देश में महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।