spot_img

IPL 2021 : चेन्नई की नज़रे नंबर वन पर टिकी, विराट की 10 हज़ार रनों पर…

HomeSPORTSIPL 2021 : चेन्नई की नज़रे नंबर वन पर टिकी, विराट की...

नई दिल्ली। IPL 2021 के दूसरे फेज में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगे। IPL 2021 के पॉइंट टेबल में CSK 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज़ कर 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज़ है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : कोर्ट के अंदर चली गोलियां, गैंगस्टर गोगी समेत…

अगर आज का मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स जीतती है तो वो पाइंट टेबल में पहले नंबर में काबिज़ हो जाएगी।

आज की जीत के साथ ही चेन्नई 14 अंकों और नेट रन रेट की बढ़त के साथ पहले नंबर पर आ सकती है। इधर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी जीतने के लिए उतरेगी। RCB को कोलकाता के साथ हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2021 : 10 हज़ार रन वाले खिलाड़ी

RCB के कप्तान विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 66 रन की जरूरत है।

भैयाजी ये भी देखे : शिल्पा शेट्टी “इंडियाज गॉट टैलेंट” में बनेंगी जज, खुद को बताया एक्साइटेड

इस फॉर्मेट में अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज 10 हजार रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। विराट कोहली समेत उनके समर्थक भी ये चाहते है कि आज उनके बल्ले से रनों की ज़ोरदार बारिश हो।