spot_img

राज्य सरकार जवाब दे बारदाना खरीदी का ऑर्डर दिया या नहीं: कौशिक

HomeCHHATTISGARHराज्य सरकार जवाब दे बारदाना खरीदी का ऑर्डर दिया या नहीं: कौशिक

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक  (DHARAMLAL KAUSHIK) ने कहा, एक नवंबर से धान खरीदी होनी है, लेकिन अब तक प्रदेश सरकार की इसको लेकर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। सरकार ने बारदाना खरीदी का आर्डर दिया है या नहीं, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। बाद में सरकार सारा आरोप केंद्र सरकार पर लगा देती है और बचने का प्रयास करती है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : गोबरा-नवापारा समेत कुल 10 स्थानों में खुलेंगे कॉलेज, मिली…

नेता प्रतिपक्ष कौशिक (DHARAMLAL KAUSHIK) ने कहा कि समय रहते जुट मिल कोलकाता को बारदाना के लिए आर्डर देना जरूरी होता है। जिससे बारदाना की सही समय पर अपूर्ति हो सके। प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए हमेशा केन्द्र सरकार पर बारदाना आपूर्ति नहीं करने का कथित आरोप लगाती है, जो न्याय संगत नहीं है। प्रदेश सरकार हमेशा भ्रम फैलाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है। प्रदेश सरकार का मकसद ही हमेशा भ्रम फैलना का रहा है। किसी भी मुद्दे पर इस सरकार की नीति सही व स्पष्ट नहीं है।

किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा

नेता प्रतिपक्ष (DHARAMLAL KAUSHIK) ने कहा, कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश की किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब 21 सिंतम्बर का समय बीत गया है और अभी कुछ ही समय शेष है तो सरकार ने धान खरीदी को लेकर क्या तैयारी की है? उसको बताना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले साल किसानों ने स्वयं के व्यय पर जो बारदाना खरीदी था उसका भी सही समय पर पूरा भुगतान भी नहीं किया गया है। जिसके कारण किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से किसानों को छलने की पूरी तैयारी कर रही है।