spot_img

बड़ी ख़बर : नहीं रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता युद्धवीर सिंह जूदेव, सीएम ने दी श्रद्धाजंलि

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : नहीं रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता युद्धवीर सिंह जूदेव,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के फायरब्रांड नेता युद्धवीर सिंह (Yudhveer Singh) का आज इलाज़ के दौरान निधन हो गया है। युद्धवीर अपनी लीवर के गंभीर बीमारी से महीनों से जूझ रहे थे। जिसका इलाज बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में जारी था।

जानकारी के मुताबिक युद्धवीर सिंह जूदेव (Yudhveer Singh)  ने आज तड़के सुबह करीब 4 बजे इलाज़ के दौरान ही अपनी अंतिम सांस ली। भाजपा के इस तेज़ तर्राट नेता के निधन के बाद उनके समर्थकों को गहरा झटका लगा है। युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर के विधायक रहते हुए संसदीय सचिव और ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई थी।

भैया जी ये भी देखे :  पंजाब कांग्रेस में बवाल जारी, रावत के बयान के बाद झाखड़ ने दिया इस्तीफा

सीएम ने जताया दुःख

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव (Yudhveer Singh) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।