spot_img

कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, जल्द कांग्रेस में होंगे शामिल

HomeNATIONALकन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, जल्द कांग्रेस में होंगे...

दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया कुमार इस मद्देनजऱ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी कर चुके हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें, तो पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar)  को साथ आने का ऑफर दिया था, लेकिन तब ये संभव नहीं हो सका था। अब कन्हैया कुमार ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की है। एक शीर्ष कांग्रेस नेता की मानें, तो पार्टी के पास कन्हैया कुमार के लिए प्लान है, जिसपर अमल किया जाएगा। बिहार में कांग्रेस जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, ऐसे में इसी के बाद कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है।

भैयाजी ये भी देखे :  रक्षा मंत्रालय की नई इमारत का PM आज करेंगे उद्धाटन, इन सुविधाओं से लैस हुई बिल्डिंग

नारेबाजी विवाद के बाद सुर्खियां बटोरी

दिल्ली के जेएनयू कैंपस में लगे विवादित नारों के मामले से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar)  चर्चा में आए थे और उसके बाद से ही वो देश के राजनीतिक गलियारों का हिस्सा हैं। कन्हैया कुमार लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते रहते हैं। कन्हैया कुमार ने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गए थे। बिहार के विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार ने सीपीआई-एम, सीपीआई के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई थी।