spot_img

डीएमके ने तोड़ा अनुबंध, राज्य सभा जाने के लिए कांग्रेस अब महाराष्ट्र से दिखाएगी दम

HomeNATIONALडीएमके ने तोड़ा अनुबंध, राज्य सभा जाने के लिए कांग्रेस अब महाराष्ट्र...

दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में सात राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए शह-मात का खेल तेज हो गया है। तमिलनाडु में डीएमके ने कांग्रेस (CONGRESS) के अरमानों पर पानी फेरते हुए दोनों सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र की बची एक सीट पर कांग्रेस के दिग्गज जोर लगा रहे हैं। राज्यसभा जाने की दावेदारी को लेकर कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति है। ऐसे में देखना है कि कांग्रेस किसे उच्चसदन भेजने का फैसला करती है।

भैयाजी ये भी देखे : गुजरात से लेकर हिमाचल तक बारिश ने मचाया कहर, मकान डूबे- हाईवे बंद

आपको बता दें कि तमिलनाडु की दो सीट पुदुचेरी, असम, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बंगाल की 1-1 सीट पर 4 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। कांग्रेस (CONGRESS)  को दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की संभावना थी। एक तमिलनाडु में और दूसरी महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट है। चार महीने पहले हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के समय डीएमके ने कांग्रेस को 25 सीटें देकर चुनावी समझौता किया था और कम सीटें देने की एवज में उसे एक राज्यसभा सीट का वादा किया था। तमिलनाडु में एक सीट के लिए होड़ में जुटे कांग्रेस के आधे दर्जन नेताओं की उम्मीदों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा।

महाराष्ट्र में लगाया पूरा दम

महाराष्ट्र में राजीव साटव के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के आधा दर्जन बड़े नेता दादेवार माने जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी में बनी सहमति के लिहाज से यह सीट कांग्रेस के खाते में रहेगी, जिससे उसकी जीत तय है। महाराष्ट्र की एक राज्यसभा सीट के लिए मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा, संजय निरूपम, रजनी पटेल, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और राजीव साटव की पत्नी को प्रमुख दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह है, कि इन नेताओं में से कांग्रेस (CONGRESS)  किसे राज्य सभा भेजेगी।