spot_img

विश्व की सबसे लंबी सुरंग का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पढ़े सुरंग की विशेषता

HomeINTERNATIONALGLOBALविश्व की सबसे लंबी सुरंग का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पढ़े...

शिमला World’s Longest Tunnel: पीएम नरेंद्र मोदी सभी मौसम में खुली रहने वाली विश्व की सबसे लंबी सुरंगों में शुमार अटल सुरंग (Atal Tunnel) का उद्धघाटन किया। हिमाचल प्रदेश के रोहटाग में बनी में इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा।

राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद
अधिकारियों के मुताबिक लाहौल स्पीति के सीसू में उद्घाटन समारोह के बाद मोदी सोलांग घाटी में एक  सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। अटल सुरंग दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। पहले घाटी करीब छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी।

भैयाजी ये भी देखें-Breaking News : राजधानी के क्वींस क्लब में चली गोली, मौके पर पुलिस

आपको बता दे कि, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने रोहतांग दर्रे के नीचे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सुरंग का निर्माण कराने का निर्णय किया था।सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर संपर्क मार्ग की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी। मोदी सरकार ने दिसम्बर 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सुरंग का नाम अटल सुरंग रखने का निर्णय किया है।

3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाई गई सुरंग
हिमालय के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं के साथ समुद्र तल से करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर सुरंग को बनाया गया है। अटल सुरंग का दक्षिणी पोर्टल मनाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर 3,060 मीटर की ऊंचाई पर बना है, जबकि उत्तरी पोर्टल 3,071 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल घाटी में तेलिंग, सीसू गांव के नजदीक स्थित है।

अटल सुरंग की खासियत
– सुरंग के अंदर घोड़े की नाल के आकार वाली दो लेन वाली सड़क हैं।
– लेन की चौड़ाई आठ मीटर और ऊंचाई 5.525 मीटर है।
– 3,300 करोड़ रुपए की कीमत से बनी सुरंग देश की रक्षा के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है।
– अटल सुरंग का डिजाइन प्रतिदिन तीन हजार कारों और 1500 ट्रकों के लिए तैयार किया गया है।
– वाहनों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।