spot_img

गोधन न्याय योजना : गोबर खरीदी में अब तक 100 करोड़ 82 लाख का हुआ भुगतान

HomeCHHATTISGARHगोधन न्याय योजना : गोबर खरीदी में अब तक 100 करोड़ 82...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों एवं संग्राहकों के खाते में क्रय किए गए गोबर के एवज में 27वीं किश्त के रूप में 1 करोड़ 74 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की।

भैयाजी ये भी देखे : धर्मांतरण मामलें में भाजपा का धरना, एक तरफा कार्यवाही के ख़िलाफ़…

इस राशि को मिलाकर पशुपालकों और संग्राहकों को गोबर खरीदी की अब तक 100 करोड़ 82 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 2 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। स्व-सहायता समूहों को अब तक लाभांश की राशि के रूप में कुल 21 करोड़ 42 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 32 करोड़ 94 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को अब तक कुल 54 करोड़ 36 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने आज गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों और संग्राहकों, स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि तथा गौठान समितियों को कुल 5 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।

कृषि मजदूर न्याय योजना का लोगो लांच

सीएम भूपेश बघेल ने इस दौरान “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” लोगो भी लांच किया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 10 लाख मजदूर भाई-बहनों को 6 हजार रूपए सालाना अनुदान सहायता दी जाएगी।

भैयाजी ये भी देखे : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल…

इस योजना के लिए पंजीयन का कार्य 1 सितम्बर से प्रारंभ हो चुका है। पंजीयन 30 नवम्बर तक किया जाएगा।