spot_img

Breaking: UP चुनाव के लिए सरोज पांडेय को मिली जिम्मेदारी, बनाई गई सह प्रभारी

HomeCHHATTISGARHBreaking: UP चुनाव के लिए सरोज पांडेय को मिली जिम्मेदारी, बनाई गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने सौंपी है। सरोज पांडेय को भाजपा ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

भैयाजी ये भी देखे : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल…

उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारीयों की लिस्ट ज़ारी की है। जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव के लिए बतौर प्रभारी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आधा दर्जन सह प्रभारीयों की नियुक्ति की गई है। इसमें 4 केंद्रीय मंत्री, सांसद और एक कद्दावर नेता को शामिल किया गया है। यूपी चुनाव के लिए सह प्रभारियों की फेहरिस्त में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : गोधन न्याय योजना के तहत 5 करोड़ रुपए जारी करेंगे सीएम…

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर को भी यूपी इलेक्शन के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके आलावा संगठन के कद्दावर नेताओं में शुमार कैप्टन अभिमन्यु को भी को भी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सह प्रभारी बना कर भाजपा ने तैनात किया है।