spot_img

Paralympic 2020 : मनीष का गोल्ड पर लगा निशाना, सिंहराज ने जीता सिल्वर

HomeNATIONALParalympic 2020 : मनीष का गोल्ड पर लगा निशाना, सिंहराज ने जीता...

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Paralympic 2020) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने 218.2 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।

भैयाजी ये भी देखे : CM भूपेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री रेणुका का पलटवार, किस…

वहीं सिंहराज अदाना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। उन्होंने इसबार 216.7 का स्कोर किया। इसी के साथ भारत ने अबतक इस स्पर्धा में 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना को पैरालंपिक (Paralympic 2020) खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

भैयाजी ये भी देखे : चिटफ़ंड की रकम वापसी के लिए 87 हज़ार से ज्यादा आवेदन,…

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा “टोक्यो पैरालिंपिक में गौरव जारी है। युवा और उत्कृष्ट प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहराज के लिए भी ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “सिंहराज अधाना ने एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाया ! उन्होंने एक बार फिर से मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 प्रतिस्पर्धा में विजयी होने के साथ एक और पदक अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से भारत में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”