दंतेवाड़ा। भाजपा के चिंतन शिविर के दूसरे दिन तमाम नेता बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। यहाँ उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
भैयाजी ये भी देखे : सूबे के नवाचारी शिक्षकों का होगा सम्मान, शिक्षक दिवस पर “शिक्षक…
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कमलचंद भंजदेव दंतेवाड़ा पहुंच कर माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
भैयाजी ये भी देखे : चिंतन शिविर का आगाज़, डॉ.रमन बोले- छत्तीसगढ़ का राजनीतिक मौसम बदल…
गौरतलब है कि भाजपा नेता चिंतन बैठक में बुधवार से जगदलपुर में जुटे हैं। दूसरे दिन की बैठक से पूर्व भाजपा नेताओं ने भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व पुष्प गुच्छ भेंट किया। भाजपा की चिंतन बैठक का आज दूसरा दिन हैं, कल शुक्रवार को बैठक का समापन होना हैं।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, श्री कमलचंद भंजदेव ने सुबह दंतेवाड़ा पहुंच कर माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की। pic.twitter.com/IbxANxehur
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 1, 2021