spot_img

निगम में कितने अवैध होर्डिंग, प्रशासन को भी नहीं है जानकारी

HomeCHHATTISGARHनिगम में कितने अवैध होर्डिंग, प्रशासन को भी नहीं है जानकारी

भिलाई। निगम क्षेत्रों को अवैध होर्डिंग्स (HORDINGS) से अतिक्रमणकारियों ने पाट दिया है। निगम क्षेत्र में होर्डिंग्स कितनी लगी है? इसका वास्तविक आंकड़ा निगम प्रशासन को भी नहीं है। शिकायत के बाद निगम प्रशासन अब जाकर इनकी गिनती करवा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में लगे होर्डिंग की मियाद 11 अगस्त को खत्म हो चुकी है। वैध होर्डिंग वालों को 11 अगस्त तक निगम कोष में सालाना शुल्क जमा करना था, पर किसी ने भी शुल्क नहीं जमा किया है।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना : पिछले पांच महीने में सबसे कम मरीज़ मिले, तीन…

32 लाख रुपए वसूला एजेंसियों से

आर्थिक मंदी की मार झेल रहे निगम को होर्डिंग (HORDINGS) वालों से 32 लाख रुपये लेना है। नोटिस के बावजूद कोई पैसा जमा करने को तैयार नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि शहर में सैकड़ों की तादात में अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। जबकि साल भर पूर्व निगम प्रशासन ने वैध होर्डिंग्स पर स्टीकर चस्पा किया था। जिस पर स्टीकर चस्पा नहीं था उसे अवैध होर्डिंग माना गया था, पर कोरोना काल में निगम इस और ध्यान देना भूल गया, नतीजा शहर में वैध के साथ साथ सैकड़ों की तादात में अवैध होर्डिंग्स लग गए।

भैयाजी ये भी देखे : कारोबारी अशोक शारडा से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्जीय आरोपी को रायपुर पुलिस ने पकड़ा

11 को मियाद पूरी

भिलाई निगम क्षेत्र में जितने भी होर्डिंग्स (HORDINGS) है उनका सालाना शुल्क पटाने की मियाद 11 अगस्त को पूरी हो चुकी है। समय बीत जाने के बाद भी अब तक किसी ने भी सालाना शुल्क नहीं पटाया है। होर्डिंग्स की गिनती निगम आयुक्त ने गिनने का निर्देश दिया है। भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने उपायुक्त सुनील अग्रहरि को इसकी जिम्मेदारी दी है। अब उपायुक्त द्वारा होर्डिंग्स गिनती करवाई जा रही है। गिनती के बाद निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है।