spot_img

संसद में महिला सांसदों के साथ नहीं हुआ र्दुव्यवहार: रेणुका सिंह

HomeCHHATTISGARHBASTARसंसद में महिला सांसदों के साथ नहीं हुआ र्दुव्यवहार: रेणुका सिंह

रायपुर। संसद के मानसून सत्र की घटना का विवाद छत्तीसगढ़ में रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और बीजेपी इस मामलें में एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मानसून सत्र की बात बताते हुए छत्तीसगढ़ की महिला सांसद बुधवार को मीडिया के सामने रो पड़ी। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) ने उन महिला सांसदों के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे कोरी राजनीति करार दिया।

भैयाजी ये भी देखे :  बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान केक लगाने के नाम पर चली गोली, दो की मौत

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संसद में जो भी घटना हुई है। उसे पूरे देश की जनता ने देखा है। केंद्र सरकार के द्वारा वहां पर कुछ भी छुपाने की कोशिश नहीं की गई है। कांग्रेस की महिला सांसद में सिर्फ नारा लगा रही थी और सरकार के कार्यों को रोकने का प्रयास कर रही थी। यह सिर्फ कांग्रेस की रणनीति है। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं का सम्मान करते है।

कांग्रेस के सांसदों ने की नौटंकी

रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) ने महिला सांसद फूलो देवी और छाया वर्मा के मीडिया के सामने भावुक होने को एक नौटंकी करार देते हुए कहा कि जहां उन्हें जनहित की बात करनी चाहिए थी। वहां यह दोनों महिला सांसदों ने संसद की मर्यादा, परंपरा, गरिमा और संस्कृति को तार-तार किया है।