spot_img

BREAKING: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी राजीव खेल प्रतिभा सम्मान

HomeCHHATTISGARHBREAKING: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी राजीव खेल प्रतिभा सम्मान

रायपुर। केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल पुरस्कार (Rajeev Khel Pratibha Samman) का नाम बदल दिया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेस ने इसे विरोध की राजनीति बताया है।

विवादों के बीच प्रदेश कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हर साल खेल और सांस्कृतिक आयोजन करके खिलाडिय़ों को राजीव खेल प्रतिभा सम्मान (Rajeev Khel Pratibha Samman) दिए जाने का ऐलान किया है। राजीव खेल प्रतिभा सम्मान हर वर्ष 20 अगसत को आयोजन होगा। समरोह में प्रदेश के 12 हजार खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था स्थिति अंग्रेज़ी हुकूमत से भी भयावह है – अमित

खिलाड़ी 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान (Rajeev Khel Pratibha Samman) के लिए खिलाड़ी 15 अगस्त तक अपने जिले में कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं। आवेदनों पर विचार किया जाएगा और पात्र उम्मीदवार को सम्मानित किया जाएगा। खिलाडि़यों को सम्मानित करने का अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेंगे।