spot_img

स्वतंत्रता दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

HomeCHHATTISGARHस्वतंत्रता दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों और भाजपा-परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को 75वें स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास और सरोकारों के लिए संकल्पित होने का आग्रह किया है।

भैयाजी ये भी देखे : स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश ने दी शुभकामनाएं, कहा-“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि “विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझते प्रदेश के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं जिनसे प्रतिबद्धतापूर्वक निपटना आज समय की मांग है।”

उन्होंने कहा कि “प्रदेश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक खुशहाली तभी संभव है जब हम इस राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने पुरखों की बलिदान-परंपरा का सम्मान कर एक चैतन्य और सामाजिक समरसता व सद्भाव से युक्त लोकतंत्र की पवित्रता की रक्षा के लिए जागृत लोक-शक्ति खड़ी करें।

भैयाजी ये भी देखे : ढाई साल के सीएम पर बोले स्पीकर चरणदास महंत, जो फाइनल…

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर एक आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की ज़िम्मेदारी का निर्वहन करें। साय ने कहा कि यही भारतीय स्वातंत्र्य और उसके अमृत महोत्सव वर्ष की सार्थकता होगी।”