spot_img

रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल में आदिवासियों के साथ हुआ सिर्फ अन्याय: मरकाम

HomeCHHATTISGARHरमन सरकार के 15 साल के शासनकाल में आदिवासियों के साथ हुआ...

रायपुर। आदिवासी दिवस पर भाजपा पर तंज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM) ने किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा, कि भाजपा की रमन सिंह सरकार के जाने के बाद आदिवासियों को शोषण, अत्याचार, अनाचार, अन्याय से मुक्ति मिली है।

रमन सिंह सरकार में सिर्फ बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश के आदिवासियों का दमन और शोषण किया गया। बलौदाबाजार जिले की सुहेला में हुई राम कुमार धु्रव की हिरासत में मौत और सरगुजा के मीना खलखो कांड को अभी आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं हैं। आदिवासियों के प्रति भाजपा के मन में अचानक जागी सहानुभूति सिर्फ स्वार्थ और अवसरवाद की राजनीति (MOHAN MARKAM)   है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ की राजधानी में पकड़ाया बाइक चुराने वाला गिरोह, 14 गाडि़या जब्त, गाड़ी मालिको की तलाश में पुलिस

बस्तर पुलिस ने दमन चक्र चलाया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM)  ने कहा, कि 15 साल भाजपा की रमन सिंह सरकार में बस्तर पुलिसिया दमन चक्र और प्रशासनिक आतंकवाद के तले कराहता रहा है। आम लोगों की बात छोडि़ए वकीलों राजनीतिक नेताओं तक को डराया धमकाया जाता रहा, बच्चों और महिलाओं को भाजपा के शासन काल में प्रताडि़त किया जाता रहा। गरीब महिलाओं, बालिकाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं 15 साल तक निरंतर होती रही।

अत्याचार का विरोध करने पर बस्तर में आदिवासियों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की जाती थी। बस्तरवासी 15 साल तक रमन सिंह सरकार में जिंदगी और मौत से जूझते रहे। सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर, झलियामारी अल्लमपल्ली, तिम्मापुर एलमागुंडा, एराबज़ेर, सोनकू, बीजलू नामक स्कूल के छात्रों को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर में मारना, बीजापुर में बैडमिंटन छात्रा के साथ कोच द्वारा बलात्कार और रमन सरकार द्वारा बलात्कारी कोच को दिए गए संरक्षण जैसी काली घटनाओं को अभी बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं हैं।