spot_img

RBI : भारत के विदेशी मुद्रा खज़ाने में दर्ज़ हुई 9 अरब डॉलर से ज़्यादा की बढ़त

HomeINTERNATIONALBUSINESSRBI : भारत के विदेशी मुद्रा खज़ाने में दर्ज़ हुई 9 अरब...

नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा के खज़ाने में बढ़त दर्ज़ की गई है। ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैक (RBI) की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 9.427 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज़ की गई है।

भैयाजी जी ये भी देखे : रक्षाबंधन : भाजी के रेशों से बन रही राखियां, जांजगीर चाँपा…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साप्ताहिक सांख्यिकीय पूरक के मुताबिक 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 611.149 अरब डॉलर से भंडार घटकर 620.576 अरब डॉलर हो गया।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की आरक्षित स्थिति शामिल है।

RBI : सोने का भंडार मूल्य भी बढ़ा

साप्ताहिक आधार पर, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक एफसीए 8.596 अरब डॉलर बढ़कर 576.224 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह, देश के सोने के भंडार का मूल्य 760 मिलियन डॉलर बढ़कर 37.644 अरब डॉलर हो गया।

भैयाजी जी ये भी देखे : Breaking : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा,…

एसडीआर मूल्य 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.552 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा, आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.156 अरब डॉलर हो गई।