spot_img

भारत की महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, हारा मैच…मोदी बोले “नये भारत की झलक”

HomeNATIONALभारत की महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, हारा मैच...मोदी बोले "नये...

नई दिल्ली। भारत की महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को खेले गए ओलंपिक कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली ब्रिटिश टीम ने अपने आठवें ओलंपिक में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है।

भैयाजी ये भी देखे : Exclusive : “खेल रत्न” के नाम बदलने पर सिंहदेव ने कसा…

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि “महिला हॉकी टीम पदक हासिल करने से भले ही चूक गई, लेकिन इस टीम में नये भारत की झलक मिलती है। ऐसा भारत, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नित नई मंजिलें हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में हम अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को यादों में संजोकर रखेंगे।”

भैयाजी ये भी देखे : “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” के मुद्दें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है “हम #टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने पूरे खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के प्रत्येक सदस्य को जबरदस्त साहस, कौशल और तालमेल का वरदान प्राप्त है। भारत को इस बेहतरीन टीम पर गर्व है।

महिला हॉकी टीम पदक से भले ही चूक गई, लेकिन इस टीम में नया भारत नजर आता है – ऐसा भारत, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और नित नई ऊंचाइया हासिल करते हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि #टोक्यो 2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को प्रेरणा देगी कि वे हॉकी को अपनायें और उसमें महारत प्राप्त करें। इस टीम पर गर्व है।”