spot_img

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जाएंगे हड़ताल पर, कारण है यह…

HomeCHHATTISGARHआंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जाएंगे हड़ताल पर, कारण है यह...

रायपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने की वजह से परेशान कार्यकर्ता हड़ताल (HADTAAL) में जाने की तैयारी कर रहे है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर भुगतान करने अन्यथा प्रदर्शन देखने के लिए तैयार रहने का ऐलान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया, कि विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, ताकि उनका भुगतान समय पर हो सके। आवश्यकता पडऩे पर न्यायालय जाने की बात प्रदर्शनकारियों (HADTAAL)  ने कही है।

यहां हो रही दिक्कत

महिला एवं बाल विकास बागबाहरा परियोजना द्वारा सुखा राशन, लड्डू और महतारी जतन योजना की राशि लंबे समय से भुगतान नहीं किए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने 10 अगस्त तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। भुगतान की मांग करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी को एक पत्र भी सौंपी है।

महासमुंद जिले में पिछले एक साल से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र उधारी की पटरी पर दौड़ रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुखा राशन के अलावा लड्डू दिया जाता है। इसी तरह महतारी जतन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्म और पोष्टिक भोजन दिया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सभी खाद्यान्न अपने मानदेय की राशि से बाजार से खरीद कर लाते हैं या फिर उधारी (HADTAAL) लाते हैं।

न्यायालय की शरण लेंगे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की धैर्य पूरी तरह टूट चुकी हैं। अब वे हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। हड़ताल में जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हुआ, तो वे न्यायालय की शरण में जाने की मन बना चुके हैं। बागबाहरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर भुगतान संबंधी एक पत्र सौंपी है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सरोज चंद्राकर, आरधना सिंधिया, चंद्रिका यादव, भारती साहू, हिरौदी ध्रुव, कमला साहू, कुलेश दीवान, गुलमत ठाकुर, अंबिका साहू, सुनीता साहू, नंदनी साहू उपस्थित थी।