spot_img

Covid19 Update : सितंबर महीने में अब तक मिले ढाई लाख पॉजिटिव, 62 लाख पार..

HomeNATIONALCovid19 Update : सितंबर महीने में अब तक मिले ढाई लाख पॉजिटिव,...
नई दिल्ली। भारत में Covid19 के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ने वाले आंकड़े चिंताजनक है। सितंबर महीने भर में अगर पॉजिटिव मरीज़ों के आंकड़े पर नज़र डाली जाए तो ये आंकड़े भयावह है।
            अकेले सितंबर महीने में देशभर में 2.5 लाख से ज़्यादा Covid19 के पॉजिटिव मामलें आए है। मंगलवार शाम तक ही भारत ने 61 लाख 50 हज़ार का आंकड़ा पार कर लिया था। देर रात तक ये आंकड़ा 62 लाख के पार जा पहुँचा। जिसमें पिछले 24 घंटों में Covid19 के 80,472 नए मामले सामने आए है। और 1,179 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 9,40,441 सक्रिय मामलों सहित देश में अब तक Covid19 के 62,25,764 मरीज़ मिल चुके है।

            केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ये भी कहा गया है महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित ज़्यादातर राज्यों में औसत साप्ताहिक Covid19 के मामले घट रहे हैं, लेकिन केरल और छत्तीसगढ़ में स्थिति ठीक इसके उलट है। इन दोनों ही राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।