spot_img

बड़ी खबर : फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में ब्लॉस्ट, पांच मज़दूर के झुलसने की खबर

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में ब्लॉस्ट, पांच मज़दूर के झुलसने...

महासमुंद। एक फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने की वज़ह से बड़ी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक यहाँ तक़रीबन आधा दर्जन मज़दूर झुलसे है। मौके पर फिलहाल पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें भी नहीं पहुंच पाई है। न ही फैक्ट्री प्रबंधन किसी को भीतर जाने दे रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र कोरोना संक्रमित, 50 छात्रों…

जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के बिरकोनी औद्योगिक एरिया में ये घटना हुई है। इस इलाकें में अवैध रूप से संचालित फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में भीषण ब्लॉस्ट हुआ है। इस धमाके में फर्नेश के आस पास काम कर रहे तकरीबन आधा दर्जन मज़दूरों के झुलसने की खबर सामने आ रही है।

हालाँकि अब तक इस ब्लास्ट की वज़ह और पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर फैक्ट्री प्रबंधन भी अब तक घटना की बात को स्वीकार नहीं कर रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : चॉकलेट फैक्ट्री पर निगम ने ठोका 10 हज़ार का जुर्माना, जला…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फर्नेश ऑयल फैक्ट्री में दोपहर करीब 4 बजे ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वर्षों से ग्रामीण इस फैक्ट्री को बंद करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।