spot_img

किसानों ने BJP नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फाड़े कपड़े

HomeNATIONALकिसानों ने BJP नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फाड़े कपड़े

दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर में आंदोलन कर रहे किसानों ने भाजपा नेता (BJP NETA) के साथ हाथापाई की। किसान वहां पर भाजपा के प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे।

घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिस वजह से कई किसान चोटिल हो गए और माहौल खराब हो गया। अभी वहां पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से श्रीगंगानगर के कलक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

कैलाश मेघवाल बने श्किार

घटना के दौरान बीजेपी (BJP NETA) के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल किसानों के गुस्से का शिकार बने। किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में कैलाश मेघवाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस प्रशासन ने किसानों से कैलाश मेघवाल को छुड़वाया। आपको बता दे कि भाजपा नेता मंहगाई और सिंचाई पानी को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां पर किसान पहुचे और जमकर भिड़त हो गई।

घटना दुर्भाग्य पूर्ण: भाजपा

भाजपा (BJP NETA) ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद रहे उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। श्रीगंगानगर में भाजपा के प्रदर्शन पर हमला, पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम है।

असामाजिक तत्वों ने दलित नेता कैलाश मेघवाल पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा कि मेघवाल के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

वहीं किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमराराम ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ”किसानों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करोगे तो किसान स्वागत तो करेगा नहीं।