spot_img

कलेक्टर ने IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सौंपा अतिरिक्त कार्य

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर ने IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सौंपा अतिरिक्त...

धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी किए गए कार्य विभाजन आदेश के अतिरिक्त कार्य सौंपे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : रायपुर में गणेशोत्सव के लिए ज़ारी हुई गाइडलाईन,…

जारी आदेश के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रियंका महोबिया को मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण का कार्य सौंपा गया है।

भैयाजी ये भी देखे : मानसून सत्र : हाथियों की रहस्यमयी मौत पर बोले वन मंत्री,…

इसी तरह उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन तथा प्रकरण अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दिलीप कुमार अग्रवाल के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर दुलीचंद बंजारे को अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफिएबल डेटा के संबंध में और प्रस्तुतकार शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।