spot_img

कांग्रेस सरकार की नीति किसान विरोधी: BJP

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस सरकार की नीति किसान विरोधी: BJP

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ व खाद की किल्लत बिजली की अघोषित कटौती जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आज सभी विधानसभा में किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा में विशाल धरना को संबोधित करते हुए कहा किसान मोर्चा लगातार किसानो की हक की लड़ाई लड़ेगा। प्रदेश भर में अघोषित विद्युत कटौती, खाद की कमी से किसानों के माथे में चिंता की लकीर साफ दिखाई दे रही है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

कांग्रेस सरकार कर रही किसानों को परेशान

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा, कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। अपनी सारी गलती का ठीकरा केंद्र सरकार के ऊपर फोडऩे का प्रयास करती है। भाजपा किसान मोर्चा (BJP) के आंदोलन के बाद अब सोसाइटी में रसायनिक खाद आने लगा है, फिर भी आज किसानों को गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है ।

किसानों को साथ षडयंत्र बंद हो

प्रदेश भाजपा (BJP) के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा, कि सरकार सजग हो जाए किसानों के साथ षड्यंत्र करना बंद करें। धरना में पूर्व विधायक नंदे साहू जिला के महामंत्री ओंकार बैस, रमेश ठाकुर, बजरंग खंडेलवाल, सत्यम दुआ, गोपी साहू, अनुराग अग्रवाल, योगी अग्रवाल, चन्द्रशेखर साहू सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े,

पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना, दयालदास बघेल, प्रदेश महामंत्री किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, संतोष बाफना, कमल चंद भंजदेव, पूर्व विधायक सांवलाराम डहारे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, खिलावन साहू, किसान मोर्चा, के उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, गौरी शंकर श्रीवास, प्रेम शंकर पटेल, कोमल चंद राजपूत, महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, महामंत्री द्वारकेश पांडे, प्रदेश मिडिया प्रभारी अजय साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।