spot_img

निगम मंडल में नियुक्ति की तीसरी लिस्ट ज़ारी, अटल को मिला पर्यटन, माटीकला में…

HomeCHHATTISGARHनिगम मंडल में नियुक्ति की तीसरी लिस्ट ज़ारी, अटल को मिला पर्यटन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निगम मंडलों में से 4 निगम मंडल बोर्ड और एक आयोग में नियुक्ति की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर की नियुक्तियां की गई है।

भैयाजी ये भी देखें : कोरिया कृषि विज्ञान केंद्र सर्वश्रेष्ठ, मिला कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार

जिसमें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में दुर्ग के प्रसिद्ध मूर्तिकार बालम चक्रधारी को अध्यक्ष बनाया गया है।  बोर्ड में सोनूराम नाग, पुनीता प्रजापति, कुलवंत प्रजापति, कृष्णा चक्रधारी, बसंत चक्रधारी, खिलावन चक्रधारी को सदस्य बनाया गया है।

वहीं पर्यटन मंडल में बिलासपुर के अटल श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष में राजधानी रायपुर की चित्ररेखा साहू को नियुक्त किया गया है।

पर्यटन मंडल में सदस्य के तौर पर नरेश ठाकुर और निखिल द्विवेदी को नियुक्ति दी गई है। क्रेडा में कन्हैया अग्रवाल और विजय साहू को सदस्य बनाया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और राशन-प्रणाली को अपनाएगा तमिलनाडु

वहीं मछुआ कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र ढीमर की नियुक्ति हुई है। मछुआ कल्याण बोर्ड में बतौर सदस्य दिनेश फूटान, देव कुमार निषाद, आरएन आदित्य, अमेरिका निषाद, प्रभु मल्लाह और विजय ढीमर को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आरएन वर्मा को सदस्य के तौर पर नियुक्ति दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट…

sh