spot_img

मोदी की नई कैबिनेट के लिए फ्रेमिंग शुरू, थावरचंद गहलोत हुए गवर्नर

HomeNATIONALCOUNTRYमोदी की नई कैबिनेट के लिए फ्रेमिंग शुरू, थावरचंद गहलोत हुए गवर्नर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई कैबिनेट के लिए फ्रेमिंग शुरू हो गई है। इस फ्रेम से एक कैबिनेट मंत्री को हटाकर उन्हें राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन से ज़ायरी आदेश के मुताबिक कुल आठ राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां हुई है। इन नियुक्तियों के साथ ही मोदी कैबिनेट के नए चेहरों के लिए जगह भी बनाई गई है।

वर्तमान कैबिनेट में बतौर केंद्रीय मंत्री काम काज सम्हाल रहे थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। 73 साल के थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे है। वह वर्तमान में मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे।

इधर मोदी के नए मंत्रिमंडल को लेकर भी कयास ज़ारी है। नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से तीन मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वहीं बिहार के दो से तीन नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. मध्य प्रदेश से एक से दो मंत्री, महाराष्ट्र से एक से दो मंत्री, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से एक-एक मंत्री, राजस्थान से एक मंत्री, असम से एक से दो मंत्री, पश्चिम बंगाल के दो मंत्री और ओडिशा से एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

8 जुलाई तक हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मंत्रिमंडल का विस्तार 8 जुलाई को हो सकता है और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में वर्तमान में 53 मंत्री शामिल हैं और विस्तार के बाद 81 सदस्य हो सकते हैं।