spot_img

बड़ी ख़बर : मंगलवार से खुलेगा मंत्रालय, पर अफसर और कर्मचारियों को रखना होगा ये ख्याल…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : मंगलवार से खुलेगा मंत्रालय, पर अफसर और कर्मचारियों को...
रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों के ताले भी खुलेंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। प्रदेश सरकार के मंत्रालय में कामकाज की शुरुआत कल यानी 29 तारीख से होगी। जिसमें मंत्रालय में एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति में कामकाज किया जाएगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है।
                जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से अधिकतम एक तिहाई होगी। वही कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग, सेनेटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों से आने की अपील भी की गई है। दरअसल बस से आने वाले कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में व्यवहारिक दिक्कतें आती है, इस लिहाज से सभी को अपने निजी वाहन से मंत्रालय आने कहा गया है।