spot_img

भैया जी स्पेशल: एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे भी यात्रियों से वसूलेगा यूजर चार्ज

HomeNATIONALभैया जी स्पेशल: एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे भी यात्रियों से...

दिल्ली. रेलवे ने यात्रियों को यूजर चार्ज (User charge) लगाने का ऐलान किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों से यूजर चार्ज के नाम से 10 से 30 रुपए तक की अतिरिक्त वूसली की जाएगी। यूजर चार्ज (User charge) के नाम पर यात्रियों से पैसे लेने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभागीय अफसरों ने बताया कि इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है। देश में वर्तमान में 7 हजार रेलवे स्टेशन वर्तमान में है। रेलवे के अधिकारी 10 से 15 प्रतिशत रेलवे स्टेशन यानि लगभग 1 हजार 50 स्टेशनों में यूजर चार्ज लगाने की तैयारी कर रहे है।

इस क्लास में लगेगा इतना शुल्क

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार AC फर्स्ट के टिकट पर 30 रुपए, AC सेकेंड के टिकट पर 25 रुपए, AC थर्ड के टिकट पर 20 रुपए और स्लीपर पर 10 रुपए यूजर चार्ज (User charge) वसूलने का प्रस्ताव है। दिल्ली से मुंबई का सफर और मंहगा होगा क्येंकि दोनों स्टेशन पर यूजर चार्ज लगाया जा सकता है। दिल्ली- मुंबई समेत करीब 50 रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास (Redevelop) किया जाएगा।

इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा पुनर्निमाण

पहले चरण में दिल्ली और मुंबई समेत नागपुर, अमृतसर, ग्वालियर और साबरमती जैसे रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण किया जाएगा। रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण करने के लिए GMR, अडाणी समेत कई निजी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। कुछ दिन पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा था, कि यूजर चार्ज सामान्य यात्रियों पर बोझ नहीं डालेगा। रेलवे स्टेशन की बेशकीमती जमीन पर यात्रियों की सुविधा के नाम पर मॉल, कैफे और होटल बनाए जाएंगे, जिसके लिए यूजर चार्ज लिया जाएगा।