spot_img

Corona Update : रविवार को छत्तीसगढ़ में 2272 नए पॉजिटिव, 19 लोगों की गई जान…

HomeCHHATTISGARHCorona Update : रविवार को छत्तीसगढ़ में 2272 नए पॉजिटिव, 19 लोगों...
रायपुर। रविवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस 2272 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। वही अस्पताल और होम आइसोलेशन से आज कुल 960 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से अस्पताल से 519 लोग और होम आइसोलेशन से 441 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। आज कुल पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर प्रदेश में 31,661 एक्टिव केस है। वही आज अगर मौतों का आंकड़ा देखा जाए तो प्रदेश भर में कुल 19 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिसमें से 8 कोविड-19 की वजह से और शेष मौत अन्य बीमारियों के साथ वाले पेशेंट की हुई है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 46 हजार 534 लोगों के टेस्ट हो चुके है।

जिलेवार अगर आंकड़ों में नजर डाली जाए तो राजधानी रायपुर से आज 462 पॉजिटिव केस सामने आए है। दुर्ग में 187 केस, राजनांदगांव में 80, बालोद में 68, बेमेतरा में 33, कबीरधाम में 51, धमतरी जिले में 59 केस सामने आए है।
वहीं प्रदेश के बलौदा बाजार से 112 केस, महासमुंद में 47, गरियाबंद में 21, बिलासपुर में 177, रायगढ़ में 227, कोरबा में 103, जांजगीर-चांपा में 117, मुंगेली में 56, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 04, सरगुजा में 46, कोरिया में 28, सूरजपुर में 28, बलरामपुर में 25, जशपुर में 26 नए पॉजिटिव मरीज़ आज मिले है।
अगर बात की जाए बस्तर संभाग की तो बस्तर जिले में 84 पॉजिटिव केस, कोंडागांव में 08, दंतेवाड़ा में 99, सुकमा में 05, कांकेर में 42, नारायणपुर में 20 और बीजापुर जिले में 54 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।